नई दिल्ली, जुलाई 15 -- Ashadha gupt navratri 2026 1st Day panchang: आज 16 जुलाई 2026 को आषाढ़ गुप्त नवरात्रि प्रारंभ हो रहे हैं। हिंदू पंचांग के अनुसार, आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि को आषाढ़ माह के गुप्त नवरात्रि के लिए कलश स्थापना या घटस्थापना की जाती है। गुप्त नवरात्रि के दौरान मां दुर्गा और दस महाविद्याओं की गुप्त साधना की जाती है। गुप्त नवरात्रि का समापन 23 जुलाई को होगा। मान्यता है कि गुप्त नवरात्रि में मां दुर्गा की शुभ मुहूर्त में कलश स्थापना करके विधि-विधान से पूजा-अर्चना करना अत्यंत शुभ और लाभकारी होता है। ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार, नवरात्रि में कलश स्थापना करने से मां दुर्गा प्रसन्न होती हैं और सुख-समृद्धि और खुशहाली का आशीर्वाद प्रदान करती हैं। आइए जानते हैं गुप्त नवरात्रि के पहले दिन का पंचांग: यह भी पढ़ें- राशिफ...