नई दिल्ली, अगस्त 13 -- Aaj ka panchang 13 august 2026: आज 13 अगस्त 2026, गुरुवार को सावन शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि है। शुक्ल पक्ष में पूर्णिमा तिथि आती है। इस तरह से सावन शुक्ल पक्ष में श्रावण पूर्णिमा पड़ेगी। इस दिन रक्षा बंधन का त्योहार मनाया जाता है। सावन भर भगवान शिव की पूजा का विशेष महत्व है। कई भक्त सावन में नियम पूर्वक शिवलिंग का जलाभिषेक करते हैं और पूजा-पाठ करते हैं। कुछ शिव भक्त पूरे सावन उपवास करते हैं, जबकि कुछ सिर्फ सावन सोमवार व्रत रखते हैं। आज हम आपको बता रहे हैं सावन शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि का पंचांग, देखें पूजन के शुभ-अशुभ मुहूर्त।सूर्य और चंद्रमा का समय- आज सू्र्योदय सुबह 06 बजकर 06 मिनट पर होगा। जबकि सूर्यास्त शाम 06 बजकर 57 मिनट पर होगा। चंद्रोदय 13 अगस्त की सुबह 06 बजकर 24 मिनट पर होगा और चंद्रास्त 13 अगस्त की श...