नई दिल्ली, अगस्त 11 -- Sawan Shivratri muhurat 2026, aaj ka panchang 11 अगस्त: आज 11 अगस्त 2026, मंगलवार को सावन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि है। इस दिन सावन शिवरात्रि का त्योहार मनाया जाता है। सावन शिवरात्रि के दिन कावड़ जल चढ़ता है। इस दिन शिवालयों में शिव दर्शन और जलाभिषेक केलिए शिव भक्तों की भारी भीड़ उमड़ती है। मान्यता है कि सावन शिवरात्रि पर विधि-विधान से शिव जी का पूजन करने से मनवांछित फल की प्राप्ति होती है। अगर आप भी सावन शिवरात्रि पर शिवलिंग का पूजन और जलाभिषेक करने वाले हैं, तो यहां देखें शुभ-अशुभ मुहूर्त। यह भी पढ़ें- सावन शिवरात्रि पर घर पर कैसे करें भगवान शिव की पूजा? जरूर करें ये 1 उपायआज का पंचांग 11 अगस्त 2026: 11, अगस्त, मंगलवार, शक संवत् : 20 श्रावण (सौर) 1948, पंजाब पंचांग : 27 श्रावण मास प्रविष्टे 2083, इस्लाम :...