नई दिल्ली, अगस्त 10 -- Aaj ka panchang, Today panchang 10 August 2026: आज 10 अगस्त 2026 को सावन का दूसरा सोमवार और सोम प्रदोष व्रत हैं। सावन सोमवार व्रत और प्रदोष व्रत दोनों ही भगवान शिव को समर्पित है। ज्योतिषाचार्यों का मानना है कि सावन सोमवार के साथ प्रदोष व्रत भगवान शिव की कृपा पाने का उत्तम और दुर्लभ योग है। सावन के सोमवार के दिन शिव भक्त शिव जी कृपा पाने के लिए शिव दर्शन करने के लिए शिवालय जाते हैं और जलाभिषेक करते हैं। जबकि कुछ भक्त घर पर ही भगवान शिव की विधिपूर्वक पूजा करते हैं। प्रदोष व्रत में शुभ मुहूर्त में शिव जी का पूजन और व्रत कथा का पढ़ना या सुनना अति उत्तम माना गया है। मान्यता है कि ऐसा करने से अभीष्ट फलों की प्राप्ति होती है। अगर आप भी भगवान शिव की कृपा पाना चाहते हैं, तो यहां देखें शिव पूजन के शुभ मुहूर्त। यह भी पढ़ें- रा...