नई दिल्ली, नवम्बर 9 -- Aaj ka panchang today: आज 09 नवंबर 2026, सोमवार को कार्तिक माह की अमावस्या तिथि दोपहर 12 बजकर 32 मिनट पर समाप्त होगी। उसके बाद शुक्ल प्रतिपदा तिथि प्रारंभ होगी। आज स्नान-दान की अमावस्या तिथि का मान्य रहेगा। हिंदू धर्म की मान्यताओं के अनुसार, जब अमावस्या तिथि सोमवार के दिन पड़ती है, तो सोमवती अमावस्या का व्रत किया जाता है इस व्रत को दुर्लभ संयोग माना जाता है। मान्यता है कि अमावस्या तिथि पर स्नान और दान करने से मनवांछित फल की प्राप्ति होती है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सोमवार का दिन भगवान शिव को समर्पित है। शिव जी की कृपा पाने के लिए सोमवार व्रत लाभकारी माने जाते हैं। मान्यता है कि सोमवार व्रत करने से व्यक्ति के जीवन में सुख-समृद्धि और खुशहाली आती है। सोमवार के दिन से ही सोलह सोमवार व्रत की शुरुआत की जाती है। जानें आ...