नई दिल्ली, नवम्बर 5 -- Aaj ka panchang 5 november 2026: आज कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि आज 5 नवंबर 2026, गुरुवार को है। इस दिन रमा एकादशी व्रत और गोवत्स द्वादशी का संयोग बना है। एकादशी के दिन गुरुवार पड़ने से इस व्रत और दिन का महत्व बढ़ रहा है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, एकादशी व्रत भगवान विष्णु को समर्पित है, जबकि गुरुवार का दिन भी श्री हरि की पूजा के लिए सबसे उत्तम माना जाता है। मान्यता है कि एकादशी व्रत करने से व्यक्ति को जीवन में सुख-शांति और समृद्धि की प्राप्ति होती है। समस्त पापों से मुक्ति मिलती है और अश्वमेध यज्ञ के समान पुण्य मिलता है। द्वादशी तिथि के स्वामी भी भगवान विष्णु हैं। गुरुवार का दिन देवगुरु बृहस्पति ग्रह की कृपा पाने के लिए भी खास माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, गुरुवार के दिन भगवान विष्णु को पील...