नई दिल्ली, नवम्बर 13 -- Aaj ka panchang: आज 13 नवंबर 2026 कार्तिक शुक्ल चतुर्थी तिथि से छठ पर्व प्रारंभ हो रहा है। आज छठ पूजा का पहला दिन नहाय-खाय है। हिंदू पंचांग के अनुसार, आज का दिशाशूल पश्चिम है। इस दिन चंद्रमा धनु राशि और सूर्य तुला राशि में संचरण करेंगे। नहाय-खाय के दिन व्रती किसी पवित्र तालाब, नदी या घाट में स्नान करते हैं और दोपहर के समय एक ही बार शुद्ध सात्विक भोजन ग्रहण करते हैं। इस थाली में मुख्य रूप से लौकी की सब्जी, चने की दाल और अरवा चावल (साठे का चावल) देसी घी में बनाया जाता है। इसमें लहसुन और व्याज का इस्तेमाल वर्जित है। आज शुक्रवार का दिन मां लक्ष्मी को समर्पित माना जाता है। हिंदू धर्म की मान्यताओं के अनुसार, मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए शुक्रवार का व्रत अत्यंत शुभ और कल्याणकारी होता है। यह भी पढ़ें- केतु के नक्षत्र मे...