नई दिल्ली, नवम्बर 10 -- Aaj ka panchang 10 November: गोवर्धन पूजा आज 10 नवंबर 2026, मंगलवार को है। कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि 9 नवंबर को दोपहर 12 बजकर 31 मिनट पर प्रारंभ हुई थी और आज 10 नवंबर, मंगलवार को दोपहर 2 बजे तक रहेगी। उदया तिथि में प्रतिपदा तिथि का मान्य आज 10 नवंबर को है। हिंदू पंचांग के अनुसार, हर साल कार्तिक शुक्ल प्रतिपदा तिथि को गोवर्धन पूजा का त्योहार मनाया जाता है। इस दिन भगवान श्रीकृष्ण और गोवर्धन महाराज की पूजा का विशेष महत्व है। मान्यता है कि गोवर्धन पूजा करने से जीवन में सुख-शांति और समृद्धि आती है। आज मंगलवार का संयोग बन रहा है। हिंदू धर्म में मंगलवार का दिन हनुमान जी को समर्पित माना जाता है। मान्यता है कि इस दिन हनुमान जी का पूजन करने से संकटों से रक्षा होती है और उत्तम फलों की प्राप्ति होती है। जानें ...