नई दिल्ली, अक्टूबर 29 -- आज 29 अक्टूबर 2026, गुरुवार को करवा चौथ है। हिंदू पंचांग के अनुसार, हर साल करवा चौथ कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को मनाया जाता है। इस साल करवा चौथ पर कई शुभ संयोग बन रहे हैं, जिससे व्रत का महत्व बढ़ रहा है। तुला राशि में बुध और शुक्र की युति से लक्ष्मी नारायण राजयोग का निर्माण हो रहा है। सूर्य, बुध और शुक्र मिलकर त्रिग्रही योगे के साथ बुधादित्य और शुक्रादित्य राजयोग बना रहे हैं। देवगुरु बृहस्पति के उच्च राशि कर्क में होने से हंस राजयोग बन रहा है। करवा चौथ व्रत हर सुहागिन स्त्री के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण होता है। मान्यता है कि इस व्रत के पुण्य प्रभाव से पति को लंबी आयु की प्राप्ति होती है और वैवाहिक जीवन में खुशियों का आगमन होता है। इस दिन महिलाएं भगवान शिव, माता पार्वती, करवा माता और भगवान गणेश की विधि...