नई दिल्ली, नवम्बर 18 -- आज 18 नवंबर 2026, बुधवार को आंवला नवमी है। इस दिन रवि योग का शुभ संयोग बन रहा है। पूरे दिन अग्नि पंचक का साया भी रहने वाला है। मंगलवार से प्रारंभ होने वाले पंचक को अग्नि पंचक कहा जाता है। इस दौरान आग से जुड़े कार्यों से बचना चाहिए। दिशाशूल उत्तर का है। बुधवार के दिन भगवान गणेश की पूजा का विधान है। कई भक्त गणपति बप्पा की कृपा पाने के लिए बुधवार व्रत भी रखते हैं। मान्यता है कि इस दिन पूजन के समय गणेश जी को मोदक और दूर्वा अर्पित करने से मनवांछित फल की प्राप्ति होती है। गणेश पूजन के समय कथा का पाठ अवश्य करना चाहिए और आरती उतारनी चाहिए। यह भी पढ़ें- राहु-चंद्रमा का ग्रहण योग, मकर समेत ये राशियां रहें बहुत अलर्टआंवला नवमी पूजा का शुभ मुहूर्त: आंवला नवमी के दिन भगवान विष्णु और आंवले के पेड़ की पूजा का विधान है। मान्यता है...