नई दिल्ली, अक्टूबर 12 -- Aaj ka panchang 12 October 2026, नवरात्रि के दूसरे दिन का पंचांग: आज 12 अक्टूबर 2026, सोमवार को नवरात्रि का दूसरा दिन है। नवरात्रि के दिन दूसरे मां ब्रह्मचारिणी की पूजा का विधान है। मान्यता है कि मां ब्रह्मचारिणी की पूजा करने से साधक को तप, आत्मबल, धैर्य, त्याग, वैराग्य, सदाचार और संयम की प्राप्ति होती है। जिनकी कुंडली में चंद्रमा कमजोर होता है, उनके लिए मां ब्रह्मचारिणी की पूजा लाभकारी मानी जाती है। मां ब्रह्मचारिणी की कृपा पाने के लिए मिश्री, दूध से बनी मिठाई या शक्कर का भोग लगाया जाता है। मान्यता है कि ऐसा करने से मां दुर्गा की कृपा से मनवांछित की प्राप्ति होती है और जीवन में सुख-समृद्धि और खुशहाली आती है। हिंदू धर्म में सोमवार का दिन भगवान शिव को समर्पित माना जाता है। ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार, सोमवार के दिन...