नई दिल्ली, अगस्त 3 -- Libra Horoscope today, Tula rashifal: दिन का मुख्य स्वर कामकाज, व्यवस्था और व्यावहारिक सोच का रहेगा। बिखरे हुए काम समेटने की इच्छा बनेगी और आप छोटी बातों पर भी ध्यान देंगे। यही बात आपको बढ़त दे सकती है। जो लोग कई दिनों से किसी रूटीन को सुधारना चाहते थे, वे शुरुआत कर सकते हैं। ऑफिस, घर और निजी जिम्मेदारियों के बीच संतुलन बनाने की कोशिश रहेगी। मन में यह भी रहेगा कि किस काम को पहले निपटाया जाए। धैर्य रखेंगे तो दबाव कम महसूस होगा। किसी सहकर्मी, सहायक या सेवा से जुड़े व्यक्ति से सहयोग मिल सकता है, लेकिन लहजा नरम रखना जरूरी होगा। सूर्य और गुरु करियर क्षेत्र को सक्रिय कर रहे हैं, इसलिए जिम्मेदारी बढ़ेगी, पर साथ में सही दिशा भी मिलेगी। शनि कह रहे जो लोग यात्रा, पढ़ाई या किसी नए कौशल की योजना बना रहे हैं, वे जानकारी जुटाने मे...