आज काली पट्टी बांधकर काम करेंगे बिजली कर्मचारी
लखनऊ, मई 12 -- बिजली कर्मचारी बुधवार को काली पट्टी बांधकर काम करेंगे। वे तापीय विद्युत परियोजनाओं के रखरखाव का काम ठेके पर दिए जाने का विरोध कर रहे हैं। दिन भर काली पट्टी बांधकर काम करने के बाद कार्यालय अवधि समाप्त होने पर वे विरोध प्रदर्शन भी करेंगे।विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के संयोजक शैलेंद्र दुबे ने कहा कि काली पट्टी बांधने का फैसला पनकी व जवाहरपुर ताप बिजली घर के परिचालन व अनुरक्षण का काम 25 साल के लिए निजी कंपनी को दिए जाने के विरोध में लिया गया है। राज्य विद्युत उत्पादन निगम के ताप बिजली घरों को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए राष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कार प्राप्त हुए हैं। बावजूद इसके बिजली घरों के संचालन व रख-रखाव को निजी कंपनियों को सौंपने की कोशिश की जा रही है। इससे स्पष्ट है कि प्रबंधन की रुचि सुधार में नहीं, बल्कि निजीकरण में...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.