लखनऊ, फरवरी 27 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता सभी सरकारी दफ्तर, बैंक व कोषागार पहले की तरह शनिवार को बंद रहने का फर्जी आदेश शुक्रवार को वायरल होता रहा। इस फर्जी आदेश में कहा गया है कि 28 फरवरी को भी सरकारी कार्यालय, बैंक, कोषागार आदि खुले रखने का निर्णय लिया गया था, जिसे निरस्त कर दिया गया है। लिहाजा सभी सरकारी कार्यालय, बैंक व कोषोगार पहले की तय व्यवस्था के मुताबिक बंद ही रहेंगे। इस फर्जी आदेश के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद तमाम कर्मचारियों में भ्रम की स्थिति बनी है। हालांकि, शासन ने साफ किया है कि मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में शनिवार को सामान्य कार्यदिवस रहेगा और तीन मार्च को होली का अतिरिक्त अवकाश रहेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...