संवाददाता, जून 17 -- UP News: यूपी के कानपुर से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां लव मैरिज के 9 साल बाद एक प्रेम कहानी का दर्दनाक अंत हो गया। दरअसल, एक कारोबारी की उसकी पत्नी ने चाकू गोदकर हत्या कर दी। दरअसल, बीवी का किसी और के साथ अफेयर चल रहा था। जब इसे लेकर पति ने टोका तो बीवी नाराज हो गई। परिजनों के मुताबिक महिला ने प्रेमी के कहने पर युवक की हत्या की है। फोन पर प्रेमी ने कहा था कि आज काम तमाम कर दो। इसके बाद ही उसने पर चाकू से ताबड़तोड़ हमले किए थे। 9 साल पहले काहूकोठी के एक प्राइवेट स्कूल से शुरू हुई लव स्टोरी में कोई तीसरा आ जाएगा। इसकी भनक शायद कारोबारी मनीष गुप्ता को भी नहीं थी। मनीष के पिता रामकिशोर का कहना है कि बहू निहारिका कश्यप ने बेटे की जान अपने प्रेमी के कहने पर ली है। पांच जून को बहू फोन पर बातचीत कर रही थी। ...