सीवान, फरवरी 1 -- सीवान/महाराजगंज, एक संवाददाता। 132 केवी मशरख-महाराजगंज लाइन पर सेकेंड सर्किट स्ट्रिंगिंग कार्य के चलते 1 व 2 फरवरी को सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। यह कटौती कार्य समाप्ति तक लागू रहेगी। इस दौरान ग्रिड सब स्टेशन महराजगंज (मलमलिया) से आपूर्ति पाने वाले सभी 33 केवी फीडरों की बिजली सप्लाई बंद रहेगी। प्रभावित क्षेत्रों में बसंतपुर, लकड़ी नबीगंज, सराय पड़ोली, गोरेयाकोठी, डुमरा व भगवानपुर शामिल हैं। महाराजगंज (मलमलिया) ग्रिड के सहायक कार्यपालक अभियंता विवेक कुमार सिंह ने बिजली कटौती के दौरान वैकल्पिक व्यवस्था कर लेने की अपील की है। साथ ही उन्होंने उपभोक्ताओं से सहयोग की भी अपील की है। उन्होंने बताया कि कार्य पूरा होते ही बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर...