नई दिल्ली, अक्टूबर 29 -- करवा चौथ की पूजा किस समय करें: आज 29 अक्टूबर 2026, गुरुवार को करवा चौथ पर शिववास योग का दुर्लभ संयोग बन रहा है। शाम 07:36 बजे के बाद शिववास योग प्रारंभ होगा जो कि 30 अक्तूबर की शाम 04 बजे के आसपास तक रहेगा। शिववास योग में शिव पूजन का विशेष महत्व माना जाता है। मान्यता है कि इस दिन इस संयोग में शिव पूजन करने से जातक को मनवांछित फल की प्राप्ति होती है। आज करवा चौथ पर शिववास योग के शुभ संयोग में ही चंद्र दर्शन भी होंगे। चंद्रमा भगवान शिव को अति प्रिय हैं, इसलिए वे उसे अपने मस्तक पर धारण करते हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को भगवान शिव का निवास 'कैलाश' पर रहता है। यह दिन शिव पूजा के लिए अत्यंत शुभ माना जाता है। करवा चौथ में भगवान शिव, माता पार्वती और भगवान गणेश के साथ माता करव...