जमशेदपुर, मार्च 28 -- रामनवमी के अवसर पर शनिवार को दोपहर 2 बजे से रात 10 बजे तक शहर के कई प्रमुख मार्गों पर तीन पहिया वाहनों के परिचालन पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। प्रशासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार गोलमुरी चौक, आरडी टाटा गोलचक्कर, सागर होटल, नो नंबर टैक्सी स्टैंड, बसंत टॉकीज, मिनी बस स्टैंड, साकची गोलचक्कर, बंगाल क्लब, किताब लाइन, पुराना कोर्ट मोड़ एवं स्वर्णरेखा घाट जाने वाले मार्गों पर यह प्रतिबंध लागू किया गया है।त्योहार के दौरान भीड़ और जुलूस को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है, ताकि यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रहे और किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो। प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे निर्धारित समय में वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें और यातायात नियमों का पालन करें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.