सीतामढ़ी, अप्रैल 3 -- सीतामढ़ी। इंजीनियरिंग कॉलेज के लिए डेडीकेटेड फीडर निर्माण को लेकर शुक्रवार को शहर के कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। न्यू डुमरा पीएसएस से संचालित समाहरणालय, मिश्रौलिया एवं लगमा फीडर की बिजली सुबह 11:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक बंद रहेगी। वहीं पेड़ों की छंटाई कार्य के कारण औद्योगिक क्षेत्र फीडर से शांति नगर होते हुए औद्योगिक क्षेत्र की आपूर्ति सुबह 7:00 बजे से 10:00 बजे तक ठप रहेगी। इस दौरान संबंधित इलाकों में उपभोक्ताओं को असुविधा का सामना करना पड़ सकता है। विद्युत आपूर्ति प्रमंडल के कार्यपालक सहायक अभियंता अविनाश कुमार सिंह ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील की है कि आवश्यक विद्युत कार्य शटडाउन से पहले ही निपटा लें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...