कोडरमा, मार्च 9 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। डोईयाडीह विद्युत उपकेंद्र से नई फीडर लाइन निर्माण का काम अंतिम चरण में पहुंच गया है। इस कार्य के सफल निष्पादन के लिए मंगलवार की सुबह 11 बजे से शाम पांच बजे तक संबंधित क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति अस्थायी रूप से बाधित रहेगी। कार्यपालक अभियंता रणधीर कुमार ने बताया कि डोईयाडीह पावर हाउस से आश्रम रोड के लिए एक नई फीडर लाइन निकाली जा रही है। यह कार्य तेजी से प्रगति पर है और संभावना है कि मंगलवार तक इसे पूरा कर लिया जाएगा। इसके बाद अगले दो से तीन दिनों में इस नई फीडर को पूरी तरह अलग कर संचालित किया जाएगा।उन्होंने बताया कि नई फीडर शुरू होने के बाद आश्रम रोड, सुभाष चौक तथा नवादा बस्ती क्षेत्र में बिजली आपूर्ति की गुणवत्ता में उल्लेखनीय सुधार होगा। इससे उपभोक्ताओं को बेहतर और स्थिर बिजली मिल सकेगी। विद्युत...