कानपुर, फरवरी 28 -- 220 केवी नौबस्ता ट्रांसमिशन सब स्टेशन में रखरखाव का काम होने के चलते कई सब स्टेशन की बिजली रविवार सुबह 10 से 12 बजे तक बंद रहेगी। बूढ़पुर मछरिया, हंसपुरम्, सजारी एसपीएस, शकरापुर, एमईएस, एचएएल, रूमा, जेके कॉटन, कांशीराम हॉस्पिटल, एयरफोर्स एक व दो सब स्टेशन की बिजली बंद रहेगी। इसी तरह से पीरोड, भन्नानापुरवा, आर्यनगर, टाटमिल बाबा नगर, आवास विकास, संजय गांधी नगर और हनुमंत विहार की बिजली बंद रहेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...