नई दिल्ली, अगस्त 13 -- नई दिल्ली। प्रमुख संवाददाता स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर दिल्ली विधानसभा के ऐतिहासिक भवन और परिसर के द्वार 14 और 15 अगस्त को आम लोगों के लिए खोले जाएंगे। नागरिक दोनों दिन शाम पांच से रात आठ बजे तक विधानसभा परिसर में प्रवेश कर इसके इतिहास, विरासत और लोकतांत्रिक परंपराओं से रूबरू हो सकेंगे। इसके लिए पूर्व पंजीकरण की जरूरत नहीं होगी। यह भी पढ़ें- ::::: फोटो कैप्शन :::::::कार्यक्रम की जानकारी विधानसभा परिसर में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के बैंड देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति देंगे। वहीं साहित्य कला परिषद की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। ऐतिहासिक विधानसभा भवन को शाम के समय तिरंगे की रोशनी से सजाया जाएगा। यह भी पढ़ें- 15 अगस्त को लाल किले पर देखनी है परेड? सिर्फ Rs.20 में ब...