मेरठ, जनवरी 5 -- डीएम डा.वीके सिंह ने कड़ाके की ठंड और शीतलहर के प्रकोप के कारण छह और सात जनवरी को आठवीं कक्षा तक के सभी स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी है। वहीं कक्षा-9 से 12वीं तक स्कूलों का संचालन सुबह 10 बजे से अपराह्न तीन बजे करने का निर्देश दिया है। डीएम के निर्देश पर जिला विद्यालय निरीक्षक(डीआईओएस) राजेश कुमार ने स्कूलों को निर्देश जारी कर दिया है। हालांकि स्कूलों में परीक्षाएं निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार संचालित होंगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...