लखीमपुरखीरी, जनवरी 29 -- गोला गोकर्णनाथ, संवाददाता। सेंट्रल बार एसोसिएशन के चुनाव वर्ष 2026 को लेकर चुनाव समिति द्वारा अधिसूचना जारी कर चुनाव कार्यक्रम एवं दिशा-निर्देश घोषित कर दिए गए हैं।आज और कल नामांकन पत्रों की बिक्री की जाएगी। चुनाव समिति के अनुसार सदस्यता शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 29 जनवरी को सायं 4 बजे तक निर्धारित की गई थी। निर्धारित समय तक शुल्क जमा न करने वाले सदस्य मतदान के अधिकार से वंचित रहेंगे। नामांकन पत्रों की बिक्री आज 30 जनवरी एवं कल 31 जनवरी को प्रातः 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक की जाएगी। नामांकन दाखिल करने की तिथि 2 एवं 3 फरवरी निर्धारित की गई है, जिसमें प्रातः 11 बजे से सायं 3 बजे तक नामांकन पत्र जमा किए जा सकेंगे। नामांकन पत्रों पर आपत्तियां 5 फरवरी को दर्ज की जाएंगी, जबकि 6 फरवरी को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.