मुंगेर, सितम्बर 14 -- मुंगेर, हिन्दुस्तान संवाददाता। मुंगेर विश्वविद्यालय सत्र 2024-28 स्नातक सेमेस्टर-4 तथा सत्र 2023-26 स्नातक सेमेस्टर- 6 में नामांकन के लिए सोमवार, 14 सितंबर से विलंब शुल्क के साथ नामांकन की प्रक्रिया शुरू करेगा। वैसे विद्यार्थी, जो अब तक किसी कारणवश नामांकन नहीं ले पाये हैं, वे 15 सितंबर, मंगलवार तक अपने संबंधित कॉलेज में दस्तावेजों का सत्यापन कराते हुए नामांकन ले सकते हैं। विश्वविद्यालय के अनुसार सभी कोटि की छात्राओं तथा एससी-एसटी कोटि के छात्र-छात्राओं से नामांकन शुल्क नहीं लिया जायेगा। हालांकि उन्हें 200 रुपये विलंब शुल्क ऑनलाइन जमा करना अनिवार्य होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...