घाटशिला, अप्रैल 10 -- चाकुलिया। चाकुलिया प्रखंड क्षेत्र में आगामी 10 और 11 अप्रैल को सुबह 11 बजे से दोपहर दो बजे तक बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। विद्युत एसडीओ एहसान अख्तर ने बताया कि चाकुलिया पीएसएस एवं बालीबांध पीएसएस से जुड़े क्षेत्रों में फोर पोल से चाकुलिया पीएसएस तक 33 केवी लाइन पर इंसुलेटर बदलने, पोल लगाने और डाली कटाई-छंटाई का कार्य किया जाएगा। कहा कि अत्यंत जरूरी होने पर यह कार्य किया जा रहा है। इस कारण विद्युतापूर्ति बाधित रहेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...