वाराणसी, जुलाई 2 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) के लिए उत्तर रेलवे (लखनऊ मंडल) 2 और 3 जुलाई को विशेष गाड़ियां चलाएगा। सीनियर डीसीएम समर्थ गुप्ता ने बताया कि 2 जुलाई को गाड़ी संख्या-04205 कैंट स्टेशन से दोपहर 1.30 बजे प्रस्थान कर बाबतपुर, जलालगंज और जफराबाद होकर जौनपुर जाएगी। 2 जुलाई को गाड़ी संख्या-04208 कैंट स्टेशन से शाम 6.30 बजे प्रस्थान कर पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, कर्मनाशा, भभुआ रोड, सासाराम, डेहरी ऑन सोन, अनुग्रह नारायण रोड होते हुए गया जाएगी। 2 जुलाई को गाड़ी संख्या-04221 कैंट स्टेशन से शाम 6.45 बजे प्रस्थान करके बाबतपुर, जलालगंज और जफराबाद होकर जौनपुर जाएगी। उन्होंने बताया कि 2 और 3 जुलाई को गाड़ी संख्या-04218 जौनपुर से सुबह 5 बजे प्रस्थान कर जफराबाद, जलालगंज और बाबतपुर होकर वाराणसी आएगी। यह भी पढ़े...