धनबाद, सितम्बर 14 -- धनबाद। आसनसोल मंडल के मुगमा और कालूबथान स्टेशनों के बीच ऑटो सिगनलिंग एवं नॉन-इंटरलॉकिंग (एनआई) कार्य के कारण आज 15 सितंबर मंगलवार और कल बुधवार 16 सितंबर को रेल परिचालन प्रभावित रहेगा। दोनों दिनों करीब सात घंटे के सिगनलिंग अनुरक्षण कार्य के चलते चार ट्रेनों को रद्द किया गया है, जबकि एक ट्रेन को आसनसोल तक ही चलाया जाएगा। कई ट्रेनों के समय में भी बदलाव किया गया है। इसका सबसे अधिक असर आसनसोल से धनबाद-गया और बरकाकाना की ओर आने-जाने वाले यात्रियों पर पड़ेगा। रेलवे के अनुसार आसनसोल-गया-आसनसोल मेमू एक्सप्रेस तथा आसनसोल-बरकाकाना-आसनसोल मेमू 15 और 16 सितंबर को रद्द रहेंगी। यह भी पढ़ें- आसनसोल-धनबाद के बीच लोकल ट्रेनें 15 व 16 को रद्द वहीं बर्द्धमान-हटिया-बर्द्धमान मेमू दोनों दिन आसनसोल तक ही चलेगी। आसनसोल में ही इसकी यात्रा समा...