देवरिया, मार्च 2 -- देवरिया, निज संवाददाता। महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज में होली का अवकाश होने के बावजूद मरीजहित में दो और तीन फरवरी को आधे दिन ओपीडी खुली रहेगी। मरीजों को इलाज और जांच सहित अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी, वहीं होली के दिन ओपीडी बंद रहेगी, जबकि इमरजेंसी में चौबीस घंटे इलाज की सुविधा चलेगी। साथ ही वार्ड में हर समय डॉक्टर और कर्मचारी मरीजों के उपचार के लिए ड्यूटी पर तैनात रहेंगे। रंगों के त्योहार होली को लेकर सरकारी की ओर से सोमवार, मंगलवार और बुधवार को अवकाश घोषित किया गया है। मेडिकल कॉलेज में हर रोज मरीजों की भीड़ होती है। अवकाश को देखते हुए मरीजहित मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने सोमवार और मंगलवार को ओपीडी में दोपहर 12 बजे तक इलाज की सुविधा मुहैया कराने का निर्देश दिया है, जिससे इलाज के लिए आने वाले मरीजों को वापस लौटना न प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.