आज और कल मुख्यमंत्री योगी पश्चिम उत्तर प्रदेश के दौरे पर
मेरठ, जुलाई 17 -- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 17 और 18 जुलाई को पश्चिम उत्तर प्रदेश के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे तीन-तीन जिलों का दौरा कर वहां चल रही विकास परियोजनाओं और कानून-व्यवस्था की समीक्षा करेंगे। मुख्यमंत्री के प्रस्तावित आगमन को देखते हुए संबंधित जिलों में पुलिस और प्रशासन को पूरी तरह से सतर्क कर दिया गया है। संगठन और सरकार के दृष्टिकोण से मुख्यमंत्री के इस दौरे को काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। आधिकारिक सूचना के तहत 17 जुलाई को मुख्यमंत्री अपने दौरे के पहले दिन गाजियाबाद, शामली और बिजनौर जिले में रहेंगे। वहीं दूसरे दिन 18 जुलाई को मुख्यमंत्री अमरोहा, बुलंदशहर और संभल का रुख करेंगे। यह भी पढ़ें- Amroha News: परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास संग जिले के विकास को नई रफ्तार सौंपेगे सीएम मुख्यमंत्री के इस महत्वपूर्ण दौरे के मद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.