जमशेदपुर, दिसम्बर 31 -- जमशेदपुर। नव वर्ष के मद्देनजर मानगो नगर निगम क्षेत्र में 31 दिसंबर और 1 जनवरी को विशेष सफाई अभियान चलाया जाएगा। इसके लिए टीम का गठन कर वार्डवार सफाई पर्यवेक्षक और नगर प्रबंधकों की प्रतिनियुक्ति कर दी गई है। सहायक नगर आयुक्त आकिब जावेद ने बताया कि प्रत्येक वार्ड में कचरा उठाव के लिए एक-एक वाहन लगाया जाएगा, ताकि नियमित और प्रभावी ढंग से सफाई सुनिश्चित की जा सके। उन्होंने बताया कि मुख्य सड़कों के सभी प्रमुख प्वाइंट्स पर भी कचरा उठाव के निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ ही रात में नाइट पेट्रोलिंग कर खराब स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत कराई जाएगी। जलापूर्ति व्यवस्था बाधित न हो, इसके लिए भी संबंधित विभागों को तैयारी रखने का निर्देश दिया गया है। इसके अलावा नगर निगम की ओर से खुले में मांस और मछली की बिक्री नहीं करने की अपील की गई है।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.