बदायूं, मार्च 11 -- बदायूं। मकरंदपुर-घटपुरी रेलखंड के मध्य स्थित समपार संख्या 268सी पर मरम्मत कार्य कराए जाने के कारण 11और 12 मार्च की रात सड़क यातायात बाधित रहेगा। पूर्वोत्तर रेलवे के सी सेक्शन इंजीनियर द्वारा जारी सूचना में बताया कि इस समपार पर 11 मार्च की रात 8 बजे से 12 मार्च की सुबह 8 बजे तक मरम्मत कार्य किया जाएगा। इस अवधि में पलियाझण्डा-ददमई मार्ग से आवागमन पूर्णतः बंद रहेगा। रेल प्रशासन ने एसएसपी से संबंधित थाने के माध्यम से समपार पर सुरक्षा बल तैनात कराने को कहा है। बंदी के दौरान वाहन चालकों को एलएचएस 267 से होकर वैकल्पिक मार्ग का उपयोग करना होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.