अल्मोड़ा, दिसम्बर 15 -- कोसी बैराज में 48 घंटे के लिए डिसिल्टिंग का कार्य किया जाना है। इसमें बैराज के पानी को छोड़ा जाएगा। ताकि बैराज में मौजूद सिल्ट की साफ सफाई हो सके। बैराज में पानी नहीं होने से मंगलवार और बुधवार को पेयजल आपूर्ति पर असर पड़ेगा। कुछ मोहल्लों में आज तो कुछ में कल आपूर्ति पूरी तरह बाधित रहे। जल संस्थान के अपर सहायक अभियंता अर्जुन नेगी ने बताया कि डिसिल्टिंग कार्य के चलते आपूर्ति प्रभावित होगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...