शाहजहांपुर, सितम्बर 10 -- शाहजहांपुर। कानपुर बार एसोसिएशन एवं द लायर्स बार एसोसिएशन कानपुर के 4 अगस्त के प्रस्ताव के समर्थन में सेंट्रल बार एसोसिएशन शाहजहांपुर के अधिवक्ता 10 और 11 अगस्त को न्यायिक कार्य से विरत रहेंगे। इस दौरान एसोसिएशन के पदाधिकारी कानपुर में आयोजित प्रदेश के अधिवक्ता संघों के प्रतिनिधियों के सम्मेलन में भी भाग लेंगे। एसोसिएशन ने सभी सदस्यों से दोनों दिनों में किसी भी न्यायालय में न्यायिक कार्य न करने की अपील की है। साथ ही चेतावनी दी गई है कि निर्देश का उल्लंघन कर न्यायालय में कार्य करने वाले सदस्य के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...