बदायूं, फरवरी 26 -- बदायूं। जनपद में स्वास्थ्य विभाग की ओर से मीजल्स रुबेला टीकाकरण अभियान चल रहा है। बुधवार तक जनपद में मीजल्स रूबेला टीकाकरण अभियान में एक लाख 10 हजार बच्चों को वैक्सीन लग चुकी है। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. मोहम्मद असलम सिद्दीकी ने बताया कि जिन स्कूल में अभियान अभी नहीं चला है 26 और 27 फरवरी तक टीकाकरण किया जायेगा। अभियान के तहत कक्षा एक तक बच्चों को एमआर वैक्सीन की एक खुराक दी जा रही है, नियमित टीकाकरण में यह वैक्सीन नौ माह एवं 16 माह की आयु पर दी जाती है। पांच साल से बड़े बच्चों को यह वैक्सीन केवल इस अभियान में दी जा रही है। उसके बाद पांच वर्ष से अधिक आयु के बच्चों को यह वैक्सीन नहीं दी जा सकेगी। अभियान का उद्देश्य विगत समय में पांच वर्ष से अधिक बच्चों में खसरा एवं रूबेला के मरीज मिलने के कारण अभियान चलाया गया है।

ह...