कोडरमा, जून 10 -- मरकच्चो, निज प्रतिनिधि। कोडरमा एसपी कुमार शिवाशीष आज मरकच्चो थाना पहुंचेंगे। यहां वह इलाके के लोगों की समस्याएं सुनेंगे और समाधान करेंगे। मालूम हो कि इससे पहले एसपी कुमार शिवाशीष चार जून को सतगावां थाना गए थे। वहां थाना परिसर में जनसुनवाई कार्यक्रम के दौरान एसपी ने 25 मामलों की सुनवाई की थी। इधर, आज गुरुवार को मरकच्चो थाना में दिन के 11 बजे से एसपी की ओर से जनसुनवाई कार्यक्रम होगा। एसपी की ओर से कहा गया है कि जो लोग कोडरमा नहीं जा सकते हैं, वह मरकच्चो थाना में आकर उनसे अपनी परेशानी बता सकते हैं। मालूम हो कि पुलिस एवं पब्लिक के बीच बेहतर संबंध बनाने तथा आम जनता का पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ाने हेतु यह एक सार्थक पहल है। जनसुनवाई के बाद एसपी की ओर से थाना का निरीक्षण किया जाएगा और इलाके का जायजा भी लिया जाएगा। एसपी कुमार शिव...