हापुड़, सितम्बर 13 -- एसएसवी पीजी कॉलेज में यूजी कक्षाओं में प्रवेश लेने के लिए आज सोमवार को ऑफर लेटर जमा होंगे। प्रवेश लेने के इच्छुक स्टूडेंट्स ऑफर लेटर जमा कर सकते हैं।सीसीएसयू के आदेश पर इन दिनों डिग्री कॉलेजों में प्रवेश के इच्छुक स्टूडेंट्स के ऑफर लेटर जमा हो रहे हैं। यहां हापुड़ के एसएसवी पीजी कॉलेज में शनिवार को भी ऑफर लेटर जमा हुए थे। आज सोमवार को भी ऑफर लेटर जमा किए जाएंगे। इसके बाद 15 सितंबर को मेरिट बनाई जायेगी। फिर 16 से 18 सितंबर तक प्रवेश होंगे। प्राचार्य प्रो.नवीन चंद्र सिंह ने बताया कि विवि के नियमों के तहत प्रवेश किए जा रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...