भागलपुर, अप्रैल 9 -- भागलपुर, प्रधान संवाददाता। एयरो क्लब ऑफ इंडिया की उच्चस्तरीय निरीक्षण एवं सर्वेक्षण टीम 7 अप्रैल से 10 अप्रैल के बीच बिहार के कई जिलों का दौरा कर रही है। यह टीम भागलपुर भी आएगी। इस बाबत सिविल विमानन विभाग, बिहार के सचिव डॉ. निलेश रामचंद्र देवरे ने सभी जिलाधिकारी को पत्र भेजा है। सिविल विमानन विभाग के पत्र के अनुसार बिहार सरकार एवं एयरो क्लब ऑफ इंडिया के बीच हवाई खेलों और उड़ानों के प्रशिक्षण को बढ़ावा देने के लिए समझौता हुआ है। इसी के निमित्त एयरो क्लब ऑफ इंडिया के अधिकारियों एवं संबंधित आयोग के सदस्यों का एक उच्चस्तरीय टीम बिहार आयी है। यह टीम 9 अप्रैल को भागलपुर पहुंचेगी। टीम भागलपुर के हवाईअड्डा का निरीक्षण करेगी। निरीक्षण के दौरान जिले से नामित नोडल अधिकारी एवं सदर अनुमंडलाधिकारी भी मौजूद रहेंगे। बता दें कि इस योज...