देवघर, जून 26 -- देवीपुर, प्रतिनिधि मुहर्रम के अवसर पर शुक्रवार, 26 जून 2026 को एम्स देवघर की नियमित अस्पताल सेवाएं बंद रहेंगी। इस संबंध में चिकित्सा अधीक्षक कार्यालय द्वारा आधिकारिक सूचना जारी की गई है। नोटिस के अनुसार, अस्पताल की नियमित सेवाएं शनिवार, 27 जून 2026 से पुनः पूर्ववत शुरू हो जाएंगी। जारी सूचना के अनुसार, अवकाश के कारण ओपीडी सहित नियमित अस्पताल सेवाएं एक दिन के लिए स्थगित रहेंगी। ऐसे में जिन मरीजों की नियमित जांच या चिकित्सकीय परामर्श निर्धारित है, उन्हें अपनी यात्रा और उपचार की योजना उसी अनुसार बनाने की सलाह दी गई है। एम्स प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवकाश समाप्त होने के बाद 27 जून से सभी नियमित सेवाएं सामान्य रूप से संचालित होंगी। यह भी पढ़ें- विवि में आज से 29 जून तक रहेगा अवकाश मरीजों और उनके परिजनों से अपील की गई है कि ...