पूर्णिया, अप्रैल 11 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। सीआईडी के एडीजी (एडिशनल डायरेक्टर जनरल) पारसनाथ शनिवार को पूर्णिया आ रहे हैं। उनके आगमन को लेकर पुलिस महकमे में हलचल तेज है। पुलिस के एक पदाधिकारी ने बताया कि एडीजी सीमांचल के जिलों में घटित आपराधिक घटनाओं की समीक्षा करेंगे। इस दौरान सीमांचल के वरीय पुलिस पदाधिकारियों के साथ सभी अंचल पुलिस निरीक्षक एवं पर्यवेक्षीय पदाधिकारी के अलावा वैसे थानाध्यक्ष मौजूद रहेंगे, जहां दो सौ से अधिक कांड लंबित हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...