हरदोई, अप्रैल 27 -- हरदोई। शहर से सटे 33/11 केवी महोलिया शिवपार उपकेंद्र के यार्ड में नया सर्किट ब्रेकर लगाने के कार्य के चलते 28 अप्रैल 2026 को विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। अवर अभियंता आलोक रावत के अनुसार 33 केवी लाइन का शटडाउन दोपहर एक बजे से तीन बजे तक रहेगा। इस दौरान महोलिया शिवपार पावर हाउस से जुड़े सभी क्षेत्रों में करीब 2 घंटे तक बिजली सप्लाई बंद रहेगी। विद्युत विभाग ने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील करते हुए असुविधा के लिए खेद व्यक्त किया है। यह भी पढ़ें- सुबह 11 बजे से शाम चार बजे तक बाधित रहेगी बिजली आपूर्ति

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...