वाराणसी, जनवरी 1 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। सिगरा स्थित डॉ. संपूर्णानंद स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में 4 से 11 जनवरी तक नेशनल सीनियर महिला एवं पुरुष वॉलीबॉल प्रतियोगिता आयोजित है। इसे लेकर तैयारियां अंतिम चरण में है। अंतरराष्ट्रीय मानकों एवं संसाधनों के अनुसार प्रतियोगिता होगी। इसके लिए उत्तराखंड से एक और टेरा फ्लैक्स शुक्रवार तक पहुंच जाएगा। टेरा फ्लैक्स युक्त फ्लोर वाले कोर्ट पर सभी मैच होंगे। प्रतियोगिता में पुरुषों की 37 और महिला वर्ग की 36 टीमें भाग ले रही हैं। यानी कुल 73 टीमें रहेंगी। इसमें 120 से अधिक अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी भी हैं। प्रतियोगिता के लिए अभी सर्विसेज एवं एसएसबी की टीमें पहुंची हैं। एक-दो दिन में सभी टीमें पहुंच जाएंगी। उधर, प्रतियोगिता की तैयारियों को लेकर आयोजन समिति के अध्यक्ष महापौर अशोक तिवारी ने गुरुवार को इनडोर स्ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.