नई दिल्ली, मई 27 -- IPL 2026 Eliminator: आज एक और टीम इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल के 19वें सीजन के खिताब की रेस से बाहर हो जाएगी। अब तक 6 टीमें टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी हैं, क्योंकि वे प्लेऑफ्स में नहीं पहुंची थीं। वहीं, प्लेऑफ्स में पहुंचने वाली चार टीमों में से एक और टीम का आज एलिमिनेशन हो जाएगा। आईपीएल 2026 का एलिमिनेटर मैच आज यानी 27 मई को न्यू चंडीगढ़ में खेला जाएगा, जो सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच है। आरसीबी और जीटी के बीच क्वालीफायर 1 खेला गया था, जिसमें आरसीबी को जीत मिली थी। आरसीबी ने फाइनल में जगह बना ली, लेकिन जीटी भी बाहर नहीं हुई है। आईपीएल के 19वें सीजन के फाइनल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु यानी आरसीबी ने जगह बना ली है, जिसने क्वालीफायर 1 में गुजरात टाइटन्स को हराया था। अब हैदराबाद और राजस्थान के बीच मुक...