अलीगढ़, जून 11 -- अलीगढ़, कार्यालय संवाददाता। अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के कैनेडी ऑडिटोरियम में आज 12 जून को मंडलीय औद्यानिक उन्नयन गोष्ठी का आयोजन होने जा रहा है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राज्य मंत्री, स्वतंत्र प्रभार उद्यान, कृषि विपणन, कृषि विदेश व्यापार एवं कृषि निर्यात दिनेश प्रताप सिंह होंगे।सीडीओ योगेंद्र कुमार ने बताया कि राज्य मंत्री के आतिथ्य मं अलीगढ़ एवं आगरा मंडल की मण्डलीय औद्यानिक उन्नयन गोष्ठी का आयोजन सुबह 10 बजे से शुरु होगा। बताया कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में सेवा, सुशासन एवं जनकल्याण के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित इस गोष्ठी में कृषि, उद्यान, पशुपालन, मत्स्य, गन्ना विकास, पंचायत राज एवं महिला एवं बाल विकास सहित विभिन्न विभागों द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी किसानों व आमजन को दी जाएगी। यह...