अररिया, मार्च 25 -- टेढ़ागाछ। एक संवाददाता टेढ़ागाछ प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों में चैती छठ पर्व श्रद्धालुओं द्वारा हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। तीसरे दिन मंगलवार की शाम को अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया गया। व्रती महिलाए और पुरुष जल में खड़े होकर सूर्य देव को नमन करते हुए व्रतियो ने अपने हाथ में सूप लेकर, लाल पीली वस्त्र पहनकर भगवान भास्कर को अर्घ्य दिया । व्रती महिला मीना देवी ने बताया कि श्रद्धा से छठ पूजा का व्रत रखने से व्रत का सैकड़ों गुना अधिक फल मिलते हैं । सभी लोगों ने सूर्यदेव से अपने सुखमय और समृद्ध जीवन की पुरे भक्तिभाव से मनोकामना की। फुलबरिया मंदिर प्रांगण में भाड़ी संख्या में व्रतियों ने इस पावन पर्व को पूरे विधि-विधान के साथ शाम को अर्घ्य अर्पित किया। मंदिर पुजारी सत्येंद्र झा, पुजारी चन्द्रदेव तिवारी , बिनोद साह, शुभम ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.