गया, मार्च 24 -- भगवान भास्कर की आराधना के महान व्रत को लेकर माहौल छठमय है। शहर से लेकर गांव तक माहौल छठी मईया की भक्ति में सराबोर है। ग्रामीण इलाकों के साथ शहर में भी व्रत हो रहे हैं। चार दिवसीय अनुष्ठान के तीसरे दिन मंगलवार दोपहर बाद शहर की सड़कों पर गाजे-बाजे के साथ व्रती टोली में निकल गईं। ढोल-नगाड़े के बीच छठी मईया के गीत गाती टोली अर्घ्य देने के लिए घाट जाती नजर आयी। जीबी रोड, रमना, पितामहेश्वर, कोयरीबारी, टिल्हा धर्मशाला रोड, रामसागर रोड, चांदचौरा, माड़नपुर, बाइपास, शाहमीरतक्या आदि सड़कों पर व्रती संग परिजनों की टोली सूर्यकुंड दिखी। देवघाट के सामने सीताकुंड पर इस बार व्रती और श्रद्धालुओं की अधिक भीड़ रही। सूर्यकुंड से लेकर तालाब-पोखरों में भास्कर को अर्घ्यचैती छठ के तीसरे दिन मंगलवार की अपराह्नन तीन बजे बाद ही व्रतियों के साथ उनके परिजन...