रामगढ़, मई 7 -- रामगढ़, हमारे प्रतिनिधि। भीषण गर्मी को देखते हुए ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में पेयजल संकट से निपटने तथा लोगों को सुचारू जलापूर्ति सुनिश्चित करने के उद्देश्य से डीसी ऋतुराज के निर्देश पर जिले में 2 से 15 मई तक विशेष जलापूर्ति पखवाड़ा चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत जिले के सभी पंचायतों एवं नगर परिषद क्षेत्रों में शिविर आयोजित कर पेयजल संबंधी समस्याओं का समाधान किया जा रहा है। प्रशासन की ओर से बताया गया कि शिविरों में खराब चापाकलों की मरम्मत, जलापूर्ति योजनाओं की जांच, पाइपलाइन से जुड़ी शिकायतों का निवारण तथा पेयजल संकट वाले क्षेत्रों की पहचान कर त्वरित कार्रवाई की जाएगी। संबंधित विभागों के कर्मी मौके पर मौजूद रहकर लोगों की समस्याएं सुनेंगे और समाधान की दिशा में कार्य करेंगे। इसी क्रम में गुरुवार को जिले के विभिन्न प्रखंडो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.