पूर्णिया, अप्रैल 1 -- पूर्णिया। 1 अप्रैल को ग्रिड पीएसएस में ब्रेकर के अधिष्ठापन हेतु 11 केवी टाउन 1 और टाउन 3 फीडर की आपूर्ति सुबह 9 बजे से दोपहर 12:30 तक तथा 11 केवी टाउन 2 , 11 केवी दुर्गाबाड़ी और 11 केवी नेवालाल फीडर की आपूर्ति सुबह 9 बजे से 11 बजे तक बाधित रहेगी। जिससे के पी मार्केट, सुभाष नगर, पालीटेक्निक चौक, बस स्टैंड, महबूब खान टोला, टैक्सी स्टैंड, अतियान बस स्टैंड, राम नगर, ब्राइट कैरियर स्कूल, भट्टा बाजार के आसपास के क्षेत्र में सुबह 9 बजे से 12:30 बजे तक तथा नेवा लाल चौक, शंकर चौक, सुदिन चौक, ततमा टोली, कोऑपरेटिव कॉलोनी ,विवेकानंद कॉलोनी, अरबिया कॉलेज, माधोपरा दुर्गा स्थान, दुर्गाबाड़ी, राम कृष्ण मिशन, कालीबाड़ी चौक, खीरू चौक, जिला स्कूल रोड के आसपास के क्षेत्र में सुबह 9 बजे से 11 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
हिंदी हि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.