हरिद्वार, जून 2 -- ऊर्जा निगम बुधवार को उपसंस्थान आर्यनगर क्षेत्र में चार घंटे की बिजली कटौती करेगा। इससे भीषण गर्मी में क्षेत्र की करीब 15 हजार की आबादी प्रभावित रहेगी। दरअसर, बुधवार को ऊर्जा निगम के कर्मचारी उपसंस्थान आर्यनगर और पोषित चार फीडर ऊंचा पुल, नंदपुरी, कनखल रोड और रेलवे फाटक पर अनुरक्षण का काम करेंगे। मरम्मत काम के लिए उपसंस्थान और फीडरों से सुबह 10 बजे बिजली की सप्लाई बंद होगी। काम पूरा होने के बाद दोपहर दो बजे तक आपूर्ति सुचारु होने की सूचना है। बिजली कटौती से आर्य नगर, नंदपुरी, शारदा नगर, रेलवे फाटक रोड, ऊंचा पुल क्षेत्र, लालमंदिर, राजीव नगर, सैनी आश्रम, तहसील आदि में लोगों को बिजली-पानी की किल्लत से जूझना पड़ेगा। तहसील क्षेत्र में भी कटौती के दौरान लोगों का कामकाज प्रभावित रहेगा। एसडीओ शिल्पी सैनी ने बताया कि लोगों को कटौत...