बक्सर, जुलाई 8 -- बक्सर। सूबे के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी का आगमन गुरुवार को हो रहा है। वह सबसे पहले एमवी कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगे। इसके बाद शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे। इसके बाद सिमरी थाना क्षेत्र छोटका राजपुर में यूपी के परिवहन मंत्री दया शंकर सिंह के यहां जायेंगे। इसके बाद डुमरांव में कार्यक्रम में भाग लेंगे। देर शाम वह वापस लौट जायेंगे। उनके आगमन को लेकर तैयारी तेजी से चल रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...